इस वर्ष परीक्षा में 28 विद्यार्थियों में से 10 विद्यार्थियों ने A1 ग्रेड तथा 18 विद्यार्थियों ने A2 ग्रेड प्राप्त कर विद्यालय की सफलता में नया आयाम जोड़ा है।
आर्ट्स संकाय में गुप्ता अंशिका प्रमोद ने 500 में से 492 अंक प्राप्त कर 98.4% के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कॉमर्स संकाय में जयदीप पारेख ने 500 में से 481 अंक प्राप्त कर 96.2% के साथ उत्कृष्ट सफलता हासिल की। वहीं आर्ट्स संकाय में अंजुकुमारी कश्यप ने 500 में से 477 अंक प्राप्त कर 95.4% के साथ शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ द्वारा सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की गईं। विद्यालय परिवार द्वारा मैनेजिंग डायरेक्टर श्री मुकेश पटेल का भी हृदय से आभार व्यक्त किया गया, जिनके सतत प्रोत्साहन, मार्गदर्शन एवं सहयोग से संस्था निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।