मुंबई (महाराष्ट्र),22 सितंबर: मुंबई के अंधेरी स्थित मेयर हॉल में वी एस नेशनके बैनर तले दविन्द्र खन्ना द्वारा मिस मिसेज एवरग्रीन फैशन रनवे 2026 और एवरग्रीन म्यूजिक अवार्ड 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगीत, फिल्म, टेलीविजन और फैशन जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने अपनी मौजूदगी से समारोह की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में जाने-माने संगीतकार दिलीप सेन, सिंगर-कंपोजर देव राठौर, प्लेबैक सिंगर मधुर दत्त, उभरती गायिका प्रियंका मुखर्जी पहुंची वही फिल्म एवं टीवी स्टार कमाल मलिक भी विशेष रूप से पहुंचे। यहां हम बता दे कमाल सैकड़ों फिल्मों धारावाहिकों अपने अभिनय की छाप छोड़ चुके है। इन दिनों ये वेब सीरीज, वर्टिकल सीरीज में काम कर रहे है। बतौर गायक भी इनका एक गाना ऐसा जादू कल ही रिलीज हुआ।इनके साथ अभिनेत्री नैना छाबरा सोनिक, अभिनेत्री श्री अभिलाषा, अभिनेत्री रेशमा मस्के, फॉर्मर मॉडल एवं एड फिल्म डायरेक्टर किशोर यशोद, फिल्म-टीवी वॉयस आर्टिस्ट जसलीन सिंह सहित कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए। इन सभी की मौजूदगी ने पूरे आयोजन को और भी खास बना दिया।
फैशन रनवे में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीता। मिस कैटेगरी में अनन्या दास और मिसेज कैटेगरी में कोमल कटारिया ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। किड्स कैटेगरी में वेद, वेदिका और मानुषी ने भी अपना जलवा बिखरा। विजेताओं को शानदार क्राउन पहनाकर ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
इस शो को कोरियोग्राफ किया चीयारा फर्नाडीज ने,जबकि डिजाइन दविन्द्र खन्ना ने किया।
फैशन रनवे को जानी-मानी मॉडल एवं अभिनेत्री समीक्षा म्हात्रे, कोरियोग्राफर दीपा बनर्जी, मॉडल अश्विन कचरे और फॉर्मर मॉडल बिजल शाह ने जज किया।
फैशन के साथ यहां संगीत की भी महफिल जमी, जिसमें उभरते गायकों ने अपनी गायकी का दम दिखाया। सभी गायकों को खूबसूरत ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
इवेंट को अपने शायराना अंदाज से चंद्रेश यादव होस्ट किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोखंडवाला-समर्थ नगर सिंधी पंचायत के हरिचंद धिंगरेजा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों के लिए वे हमेशा दविन्द्र खन्ना और उनकी टीम का सहयोग करते रहेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सह-आयोजक वंदना असवानी, नेहा मेहता और सपोर्टर समीक्षा म्हात्रे, स्नेहल न्यूनस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
rss_feed
Disclaimer:This content is sourced from syndicated feeds, PR agencies, or brand submissions. Views expressed are those of the respective authors, and we do not independently verify them..
PNN
(This story has been published from a syndicated feed, agency source, or press release. NewsWaala Team may not have edited or verified the content independently.)