सिकंदरा में अक्षय कुमार कटियार के नेतृत्व में निकली राष्ट्रीय एकता एवं संकल्प यात्रा वाहन रैली

नई दिल्ली, 2 नवंबर: सिकंदरा विधानसभा (207) में सशक्त भारत – विकसित भारत के संकल्प के साथ भव्य राष्ट्रीय एकता एवं संकल्प यात्रा वाहन रैली का आयोजन किया गया। अक्षय कुमार कटियार के नेतृत्व में आयोजित यह रैली सुबह 10:00 बजे लक्ष्मी गेस्ट हाउस, चिलौली से शुरू होकर गालुवापुर, डेरापुर, मुंगीसापुर, राजपुर, जैनपुर, सिकंदरा पटेल चौक और अमौली होते हुए शाम 6:15 बजे चिलौली में संपन्न हुई।

