गेटवांटेज ने एमएसएमई के लिए भारत का पहला एआई पावर्ड फाइनेंसिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किया

PNNPNN
May 11, 2026 - 15:26
LATEST NEWS
Logo
गेटवांटेज ने एमएसएमई के लिए भारत का पहला एआई पावर्ड फाइनेंसिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किया
“गेटवांटेज ने एमएसएमई के लिए भारत का पहला एआई पावर्ड फाइनेंसिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किया”
Favicon
Read more on newswaala.com
11 May 2026
https://newswaala.com/phh/Hindi/गेटवांटेज-ने-एमएसएमई-के-लिए-भारत-का-पहला-एआई-पावर्ड-फाइनेंसिंग-प्लेटफॉर्म-लॉन्च-किया
Google News
गेटवांटेज ने एमएसएमई के लिए भारत का पहला एआई पावर्ड फाइनेंसिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किया

गेटवांटेज

मुंबई, 4 मार्च: भारत के अग्रणी एंबेडेड फाईनेंस फिनटेक, गेटवांटेज ने GrowthSahay का लॉन्च किया है। यह एमएसएमईज़ के लिए अपनी तरह का पहला एआई-पॉवर्ड फाईनेंसिंग प्लेटफॉर्म है। गेटवांटेज द्वारा ग्रोथसहाय का लॉन्च एशिया के सबसे बड़े एआई फेस्टिवल, मुंबई टेकवीक 2025 में किया गया। इस फेस्टिवल का आयोजन मुंबई के टेक एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन और महाराष्ट्र सरकार द्वारा किया गया था।

गेटवांटेज प्रायरिटी सेक्टर लेंडर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (पीएसएलएआई) का संस्थापक सदस्य भी है, जो ग्रोथसहाय द्वारा भारत के एमएसएमईज़ को क्रेडिट प्राप्त करना आसान बनाने के लिए समर्पित है। इससे छोटे और मध्यम व्यवसायों को तुरंत और सुगमता से किसी भी तरह की ग्रोथ कैपिटल आसानी से प्राप्त हो सकेगी।

गेटवांटेज और पीएसएलएआई का लक्ष्य अगले 3 से 5 सालों में एमएसएमई क्रेडिट की उपलब्धता दोगुनी करना है। ग्रोथसहाय प्लेटफॉर्म द्वारा ओसीईएन के आधुनिक फ्रेमवर्क का उपयोग करके 1 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये तक की तुरंत, सुगम और नॉन-डाइल्युटिव फंडिंग प्रदान की जाती है।

ग्रोथसहाय को जीएसटी-रजिस्टर्ड एमएसएमईज़ के लिए डिज़ाईन किया गया है। यह बिना किसी कोलेटरल के अनसिक्योर्ड वर्किंग कैपिटल फाईनेंसिंग प्रदान करता है। ग्रोथसहाय पिछले छः महीनों से बीटा में चल रहा है। इस दौरान भारत में 600 से अधिक एमएसएमईज़ को 100 करोड़ रुपये से अधिक की फंडिंग दी जा चुकी है। इसके द्वारा अगले 12 से 18 महीनों में 1000 से अधिक एमएसएमईज़ को लगभग 500 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

यह प्लेटफॉर्म 100 प्रतिशत डिजिटल और सुगम अनुभव प्रदान करता है। इसके द्वारा पारदर्शिता, सुरक्षा और तीव्र पेआउट संभव होते हैं। व्यवसाय अपने कैशफ्लो के आधार पर फंडिंग प्राप्त कर सकते हैं, तथा धनराशि का डिस्बर्समेंट 72 घंटों के अंदर हो जाता है। वो एक सिंगल एप्लीकेशन द्वारा फॉलो-ऑन फंडिंग का लाभ ले सकते हैं।

भाविका वासा, फाउंडर एवं सीईओ, गेटवांटेज ने कहा, ‘‘पीएसएलएआई के संस्थापक सदस्य की हमारी भूमिका से भारत के एमएसएमईज़ के लिए हमारी प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है। ग्रोथसहाय के गठन का उद्देश्य 64 मिलियन से अधिक एमएसएमईज़ के लिए क्रेडिट की कमी को दूर करना है। आज भारत के केवल 14 प्रतिशत एमएसएमईज़ को ही क्रेडिट उपलब्ध है। इसलिए ओसीईएन जैसे इंडिया स्टैक इन्फ्रास्ट्रक्चर पर निर्मित ग्रोथसहाय जैसी पहल द्वारा हम अगले 3 से 5 सालों में क्रेडिट की उपलब्धता बढ़ाकर दोगुनी करना चाहते हैं।’’

पीएसएलएआई के संस्थापक सदस्य के रूप में गेटवांटेज एमएसएमईज़ के लिए क्रेडिट के परिदृश्य में परिवर्तन का नेतृत्व कर रहा है। पीएसएलएआई क्रेडिट के परिवेश में सभी हितधारकों को एकजुट करता है, जिनमें फिनटेक, लेंडर्स और नीतिनिर्माता शामिल हैं। उन सबका उद्देश्य भारत के एमएसएमई सेक्टर में सस्टेनेबल और समावेशी विकास लाना है।

आईएसपीआईआरटी फाउंडेशन के को-फाउंडर, शरद शर्मा ने कहा, ‘‘इस सेक्टर में वृद्धिशील सुधार नहीं, बल्कि महत्वपूर्ण परिवर्तन आवश्यक हैं। उत्पाद के सही विकास और कैशफ्लो पर आधारित फाईनेंसिंग एवं पॉलिसी सपोर्ट की मदद से इस सेक्टर में क्रेडिट अगले कुछ सालों में दोगुना होकर लगभग 130 ट्रिलियन रुपये तक पहुँच सकता है, और अगले 3 से पाँच सालों में दोगुनी वृद्धि कर सकता है।’’

हावड़ा, पश्चिम बंगाल से हट्सएंडलूम्स एसएमई की जया साहा ने कहा, ‘‘वर्किंग कैपिटल प्राप्त करना हमारी सबसे बड़ी चुनौती थी। गेटवांटेज ने हमारे व्यवसाय और हमारे कारीगरों की स्थिति बदल दी। उन्होंने हमारे समुदाय को सशक्त बनाकर हमें तिमाही दर तिमाही 150 प्रतिशत की वृद्धि करने में समर्थ बनाया।’’

पिछले छः महीनों में कम से कम 1 लाख रुपये का औसत एमआरआर रखने वाले वो व्यवसाय, जो कम से कम 24 महीनों से संचालन कर रहे हैं, वो 3 से 12 महीने की लचीली शर्तों पर लोन प्राप्त कर सकते हैं।

ग्रोथसहाय का लॉन्च प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया जैसे प्रोग्राम्स द्वारा एमएसएमईज़ को मजबूत बनाने के भारत सरकार के मिशन के अंतर्गत किया गया है।

इन प्रयासों में योगदान देकर ग्रोथसहाय और पीएसएलएआई का उद्देश्य एमएसएमई सेक्टर को मजबूत बनाना है, ताकि यह सेक्टर 2025-26 तक 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था की ओर अपना योगदान दे सके।

गेटवांटेज के बारे में गेटवांटेज एक प्रीमियर कैपिटल गेटवे और एम्बेडेड फाईनेंसिंग प्लेटफॉर्म है, जो हजारों एसएमई और स्टार्टअप्स को फंडिंग प्रदान कर वेंचर फाईनेंस को आकार दे रहा है। यह 954 मिलियन डॉलर से अधिक जीएमवी का निर्माण कर रहा है। पीएसएल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (पीएसएलएआई) के संस्थापक सदस्य के रूप में गेटवांटेज एमएसएमईज़ के लिए क्रेडिट की कमी को दूर करने के लिए सस्टेनेबल क्रेडिट समाधानों का विकास करने के लिए समर्पित है। पीएसएलएआई का उद्देश्य अगले 3 से 5 सालों में छोटे व्यवसायों के लिए क्रेडिट की उपलब्धता को बढ़ाकर दोगुना करना है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए लेंडिंग सिस्टम में मुख्य दिग्गजों और इनोवेशंस की मदद ली जाती है।

गेटवांटेज सास, ई-कॉमर्स, और डी2सी जैसे सेक्टर्स में मार्केटिंग, इन्वेंटरी, लॉजिस्टिक्स, एवं अन्य संचयी ऑपएक्स जरूरतों को पूरा करने के लिए डेटा-संचालित वर्किंग कैपिटल समाधान प्रदान करता है। आरबीआई से एनबीएफसी लाईसेंस प्राप्त करने के लिए मुख्य निवेशकों और पहले वैकल्पिक फाईनेंसिंग प्लेटफॉर्म की मदद से गेटवांटेज द्वारा भारत में एमएसएमईज़ के विकास में सहयोग दिया जा रहा है।

PNN (This story has been published from a syndicated feed, agency source, or press release. NewsWaala Team may not have edited or verified the content independently.)