IDT ने GKFW के माध्यम से शांति का सन्देश दिया !

PNNPNN
May 11, 2026 - 15:24
LATEST NEWS
Logo
IDT ने GKFW के माध्यम से शांति का सन्देश दिया !
“IDT ने GKFW के माध्यम से शांति का सन्देश दिया !”
Favicon
Read more on newswaala.com
11 May 2026
https://newswaala.com/phh/Hindi/idt-ने-gkfw-के-माध्यम-से-शांति-का-सन्देश-दिया
Google News
IDT ने GKFW के माध्यम से शांति का सन्देश दिया !

WhatsApp Image 2022 03 15 at 3.17.17 PM

IDT ने अपने हर शो में सामाजिक सन्देश का प्रसार कर के समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

सूरत, मार्च 15: 13 मार्च को रेनबो क्लब सूरत में, इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन एंड टेक्नोलॉजी ने अपना वार्षिक किड्स फैशन शो – GKFW’2022 – आगामी समर/स्प्रिंग फॉल कलेक्शन 2023 प्रदर्शित किया।

इस रोमांचकारी फैशन शो ने एक सीक्वेंस के माध्यम से यूक्रेन और रूस  के बीच चल रहे युद्ध को समाप्त करने का आग्रह किया एवं शांति और प्रेम का संदेश फैलाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया ।

आईडीटी के युवा और महत्वाकांक्षी फैशन डिजाइन छात्रों ने

उपदेशक – सुश्री पूजा घीवाला, सुश्री आरुषि उप्रेती, सुश्री साक्षी पहाड़िया, सुश्री रिद्धि काचीवाला और श्री इम्तियाज टेलर की सलाह के तहत जीवंत और करुणामय रचनाएं बनाईं, जिसे पहनकर  3-14 वर्ष की आयु के लगभग 150 बच्चों ने एक उत्कृष्ट शैली में रैंप वॉक कर के रनवे को चकाचौंध कर दिया । शो में फ्रेंचाइजी केंद्रों – वापी और राजकोट   की थीम भी शामिल थी।

इन बच्चों का चयन सूरत के विभिन्न स्कूलों ( जैसे – विद्या भारती, लार्ड कृष्णा , केएस ठक्कर, केसीजी अडाजण, और ड्रीम हाई पर्वत पाटिया) और सोसाइटी में ऑडिशन का आयोजन कर के किया गया ।

सुश्री संगीता चोकसी, सुश्री सुगंधा अग्रवाल, और श्री नीलेश जोशी तकनीकी विशेषज्ञ थे जिन्होंनेप्रक्रिया के दौरान संपूर्ण संग्रह  की जूरी की ।

ग्रैंड फिनाले में गतिशील टीम के संपूर्ण संग्रह और प्रयासों की सराहना करने वाले मुख्य जूरी सदस्यों में सुश्री चंद्रकला सनप (फैशन निदेशक, फेमिना), सुश्री संगीता चोकसी (डिजाइनर), और श्री पूजा व्यास (लाइफस्टाइल कोच), सुश्री अंकिता वालंद (इन्फ्लुएंसर ) और सुश्री सृस्टि तनवानी (सीईओ, इंडो एरा) शामिल थे।

पधारो म्हारे देश, इंडियन गॉडेस इन मॉडर्न डे, बर्ड ऑफ पैराडाइज, बिटमोजी गेम, इत्यादि श्रमसाध्य संकलन ग्रैंड फिनाले के 14+ रचनात्मक कृतियों में से थे।

प्राइमेक्स, खुशी, आदिकवि, एराइज एसेंशियल्स, कोको हाई, रेस्क़ुए  रूम , डी. खुशालभाई ज्वैलर्स, रोडमास्टर, प्राइड ऑफ काउज एंड फैशनोवा के साथ-साथ टेक्सटाइल सेंटर की प्रसिद्ध उद्योग कंपनियां  – एम्मीरोब और एथलीमा ने व्यवसायों को जोड़ने के लक्ष्य के साथ आईडीटी GKFW का मुख्य  रूप  से समर्थन किया।

फैशन शो को ग्लैम लुक देने के लिए, IDT को VLCC टीम से मेक-अप और स्टाइलिंग पार्टनर के रूप में समर्थन मिला, और CATWALK के लिए, शहर के प्रमुख फैशन कोरियोग्राफर, श्री राहुल जैन, ने कठोर प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों को तैयार करने में सहायता की। .

अबीरा इवेंट्स के श्री करण और सुश्री पावनी ने पूरे शो  को मैनेज किया और श्री तुलसी मूवीज के फोटोग्राफरों की एक पेशेवर टीम  ने शुरू से लेकर निष्पादन तक का सहयोग किया ।

विजेताओं का पुरस्कारों से सम्मान करते हुए, श्री अनुपम गोयल (निर्देशक, आईडीटी) ने उद्धृत किया, –  “महामारी के बाद, यह हमारी पहला शो  है, और इसे विशेष रूप से  प्रतिभाशाली बच्चों  के लिए आयोजित किया गया क्योंकि

दो साल तक कोई बाहरी गतिविधियाँ और स्कूल न होने  के कारन ये बहुत जरुरी था की उनके आत्म सम्मान और आत्म विश्वास का विकास किया जाये एवं प्रतिभा को तराशा जाए

इसके अलावा, हम पूरी प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए सभी समर्थकों और आईडीटी प्रबंधन टीम के आभारी हैं, जिनके सहयोग के  बिना ये संभव नहीं हो पाता ।” सभी प्रतियोगियों ने शैली में रैंप पर धमाल मचाया, लेकिन विजेता वह होना चाहिए जो एक निश्चित क्षेत्र में प्रतिस्पर्धियों से बेहतर प्रदर्शन करता है।

PNN (This story has been published from a syndicated feed, agency source, or press release. NewsWaala Team may not have edited or verified the content independently.)