भाजपा की जीत पर श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा ने जताई खुशी

PNNPNN
May 11, 2026 - 15:14
LATEST NEWS
Logo
भाजपा की जीत पर श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा ने जताई खुशी
“भाजपा की जीत पर श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा ने जताई खुशी”
Favicon
Read more on newswaala.com
11 May 2026
https://newswaala.com/phh/Hindi/भाजपा-की-जीत-पर-श्री-बजरंग-सेना-के-राष्ट्रीय-अध्यक्ष-हितेश-विश्वकर्मा-ने-जताई-खुशी
Google News
भाजपा की जीत पर श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा ने जताई खुशी

श्री बजरंग

सूरत (गुजरात) [भारत], 7 मई: पश्चिम बंगाल समेत देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर श्री बजरंग सेना ने खुशी जाहिर की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हितेश विश्वकर्मा ने इस जीत को देश की जनता का विकास और राष्ट्रवाद की नीति पर मजबूत विश्वास बताया है।

उन्होंने अपने बयान में कहा कि चुनाव परिणाम यह संकेत देते हैं कि अब लोग स्थिरता, सुरक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों को प्राथमिकता दे रहे हैं। भाजपा की यह सफलता केवल एक राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि देश के उज्ज्वल भविष्य का सकारात्मक संकेत है।

श्री बजरंग सेना, जो एक हिंदूवादी संगठन के रूप में जानी जाती है, का मुख्य कार्यालय सूरत में स्थित है और इसका नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। संगठन लगातार राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक जागरूकता के लिए कार्य करता रहा है।

अंत में, श्री हितेश विश्वकर्मा ने उम्मीद जताई कि नई सरकार देश के समग्र विकास के लिए तेजी से काम करेगी और आम जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी।

PNN (This story has been published from a syndicated feed, agency source, or press release. NewsWaala Team may not have edited or verified the content independently.)