NewsWaala.com | Hindi News - अक्षय भंडारी

स्व.श्री दत्तीगाँवजी की पुण्यतिथि सेवा दिवस के रूप में मनाई गई
राजगढ़(धार) बदनावर के पूर्व विधायक मध्यप्रदेश के लोकप्रिय नेता रहे स्व राजा श्री प्रेमसिंहजी दत्तीगांव की पुण्यतिथि सेवा दिवस के रूप में मनाई गई।
दत्तीगाँव सोश्यल ग्रुप अध्यक्ष निलेश सोनी ने बताया कि 22 मई को  पुण्यतिथि के अवसर पर राजगढ़ कृषि उपज मंडी स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉ बलबहादुरसिंह राठौर,भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ सहसंयोजक डॉ आशीष वैद्य,जनपद अध्यक्ष प्रति.देवा सिंगार,पार्षद पंकज बारोड,पार्षद प्रति.शंभु परवार,भाजपा नेता निलेश परमार,मुन्ना कामदार,मुन्ना मारू,अजय श्रीवास्तव,प्रकाश पंडित,ओंकार मिस्त्री,भेरू सेप्टा,महेंद्र राजपूत,लक्ष्मण डामेचा,कैलाश मारू,डॉ कुमावत भानगढ़,कान्हा सिंदडा,श्रीराम मारू,अजय बलसारा,विक्रमसिंह पंवार,धर्मेंद्र उपाध्याय,रमेश निनामा,लक्ष्मणसिंह चौहाण,पानसिंह माछलिया,बाबू पूर्व सरपंच करनावद सहित सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

नगर परिषद राजगढ़ के स्मृति वन में पौधारोपण किया गया।

गौशाला में गौ माता की सेवा की गई। कंचन हॉस्पिटल में मरीजों को दूध,बिस्किट आदि सामग्री का वितरण डॉ एमएल जैन के मार्गदर्शन में किया गया।

राजगढ़ प्रीमियर लीग का भव्य आगाज: पहले दिन रोमांचक मुकाबलों के साथ शुरू हुआ सीजन-1
राजगढ़ (धार)। राजगढ़ के युवाओं में खेल भावना और अनुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'राजगढ़ प्रीमियर लीग' (RPL) सीजन वन का भव्य सोसाइटी ग्राउंड पर शानदार शुभारंभ हुआ। इस छह दिवसीय क्रिकेट महाकुंभ का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस गरिमामयी समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश जायसवाल,नगर पंचायत उपाध्यक्ष दीपक जैन, द्वितीय पुरस्कार प्रायोजक मुकेश तूफान, आजाद भंडारी,अशोक भंडारी,राकेश राजावत,एमपीबीजेई पुष्पेंद्र साहू, सागर सीमेंट से देवेंद्र वागरेचा सहित नगर परिषद के सभी पार्षदगण और टूर्नामेंट समिति के समस्त सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे।

पूजा-अर्चना और राष्ट्रगान के साथ हुई शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और क्रिकेट क्रीज के विधि-विधान से भूमि पूजन के साथ हुई। इसके बाद मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ियों और अतिथियों ने राष्ट्रगान की धुन पर सम्मान प्रकट किया। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद विधायक ने पहले मैच का टॉस उछाला, जिसका भाग्य 'लाल दरवाजा लायंस' के पक्ष में रहा। टीम ने बिना देर किए पहले बल्लेबाजी करने का साहसिक निर्णय लिया, वहीं विपक्षी टीम 'फायदा मार्ट' को पहले गेंदबाजी के लिए मैदान पर उतरना पड़ा। इसी टॉस के साथ टूर्नामेंट के मैचों का विधिवत आगाज हो गया।

पहले ही दिन खेले गए पांच रोमांचक मुकाबले

आयोजन समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में क्षेत्र की कुल 10 प्रमुख टीमें भाग ले रही हैं, जो अगले छह दिनों तक खिताबी जंग के लिए मैदान पर अपना दमखम दिखाएंगी। उद्घाटन दिवस पर ही दर्शकों को भरपूर रोमांच देखने को मिला और पहले दिन कुल पांच कड़े मुकाबले खेले गए, जिसने खेल प्रेमियों को बांधे रखा।

विजेता टीमों पर होगी आकर्षक पुरस्कारों की बौछार

छह दिनों तक चलने वाले इस खेल आयोजन को बेहद आकर्षक बनाया गया है, जिसके तहत विजेता टीम को ₹51,000 की नकद इनामी राशि से नवाजा जाएगा। इसके साथ ही उपविजेता यानी द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को मुकेश तूफान की ओर से ₹21,000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। खेल भावना को सर्वोपरि रखने के लिए आयोजकों ने यह भी तय किया है कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान सबसे अनुशासित प्रदर्शन करने वाली टीम को विशेष रूप से 'फेयर प्ले अवार्ड' दिया जाएगा।

राजगढ़ में जल्द शुरू होगा स्टेडियम का निर्माण: विधायक ग्रेवाल

खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि इस प्रकार के क्रिकेट आयोजनों से युवाओं में न केवल अनुशासन और खेल भावना जागृत होती है, बल्कि सामाजिक एकता को भी जबरदस्त बढ़ावा मिलता है। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए पूरी आयोजन समिति को बधाई दी और स्थानीय खिलाड़ियों को एक बड़ी सौगात देते हुए घोषणा की कि जल्द ही राजगढ़ में खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया जाएगा।